चना चाट रेसिपी | घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी स्ट्रीट स्टाइल चना चाट
अगर आप झटपट बनने वाली , हेल्दी और टेस्टी रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो चना चाट आपके लिए परफेक्ट है। यह प्रोटिन से भरपूर , हल्की और चटपटी डिस है जिसे आप नाश्ते मे शाम की चाय या पार्टी स्नैक के रूप में बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
📝 आवश्यक सामग्री:
• 2 कप उबले हुए काबुली चने
• 1 बारीक कटा हुआ प्याज
• 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
• 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
• 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
• 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
• 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
• स्वादानुसार नमक
• 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
• इमली की चटनी (वैकल्पिक)
👩🍳 बनाने की विधि:
1. सबसे पहले उबले हुए काबुली चनों को एक बड़े बाउल में डाल लें।
2. अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें।
3. इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें।
4. ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी इमली की चटनी भी डाल सकते हैं।
6. अंत में हरा धनिया डालकर सजाएं और तुरंत सर्व करें।
💡 परफेक्ट चना चाट के लिए टिप्स
• चनों को रात भर भिगोकर प्रेशर कुकर में 3–4 सीटी तक उबालें।
• अगर आप ज्यादा स्पाइसी पसंद करते हैं तो थोड़ा सा कटी हुई लाल मिर्च भी डाल सकते हैं।
• इसमें उबला आलू, खीरा या अनार के दाने डालकर स्वाद और बढ़ाया जा सकता है।
❤️ निष्कर्ष:
चना चाट एक आसान, हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी है जो कम समय में तैयार हो जाती है। इसे आप बच्चों के टिफिन या अचानक आए मेहमानों के लिए भी बना सकते हैं।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे जरूर ट्राई करें और अपने अनुभव कमेंट में शेयर करें। 😊
हमारी वेबसाइट पर आने के लिए धन्यवाद 🙏 🙏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें